डायरिया से बचाव हेतु जागरूकताके साथ विश्व ओ.आर.एस. सप्ताह का समापन
कानपुर नग, भारतीय बालरोग अकादमी, कानपुर द्वारा विश्व ओ.आर.एस. सप्ताह के अन्तिम दिन एच पी चिल्ड्रेन स्कूल गुजैनी में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के लगभग 90 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुबोध बाजपेई ने किया।
बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने डायरिया से बचाव के लिए निम्नलिखित बातों पर बल और बच्चों को ओ.आर.एस. घोल बनाने की सही विधि भी बताई ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बालरोग अकादमी के इस जागरूकता अभियान की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की जानकारी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।
डायरिया से बचाव हेतु जागरूकताके साथ विश्व ओ.आर.एस. सप्ताह का समापन
Leave a comment
Leave a comment




