पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा आनन्देश्वर महादेव मन्दिर, परमट एवं अटल घाट का निरीक्षण
कानपुर नगर, गुरु पूर्णिमा के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह द्वारा थाना ग्वालटोली एवं कोहना क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री आनन्देश्वर महादेव मन्दिर, परमट एवं अटल घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मन्दिर परिसर एवं दर्शन मार्ग तथा अटल घाट पर गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया गया। साथ ही मन्दिर के संचालकों एवं मुख्य पुजारी से वार्ता कर श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई।
इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, घाटों पर सुरक्षा एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने तथा गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, कर्नलगंज भी उपस्थित रही।
हरिओम की रिपोर्ट




