डी.ए-वी. (पी.जी.) कॉलेज, कानपुर में कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम सम्पन्न
डी.ए-वी. (पी.जी.) कॉलेज, कानपुर के डा. नागेन्द्र स्वरूप स्मार्ट लेक्चर हॉल में दिनांक 29 जुलाई, 2026 को कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का गरिमामय सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक परम्पराओं, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा उपलब्ध संसाधनों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर मालार्पण व दीपप्रज्वलन करके की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का केन्द्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, अनुशासन एवं जीवन-मूल्यों के विकास का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, समयबद्धता, सकारात्मक सोंच तथा महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. रोमल सक्सेना, विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग ने नवागन्तुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए दीक्षारम्भ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया।
महाविद्यालय के डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. पंकज टण्डन, विभागाध्यक्ष, जन्तुविज्ञान विभाग ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध छात्र कल्याण योजनाओं, अनुशासन, छात्र-हितैषी गतिविधियों एवं विभिन्न नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा उन्हें महाविद्यालयीन सुविधाओं का पूर्ण सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को एन.ई.पी. कोआर्डिनेटर प्रो. सुनीत अवस्थी, चीफ प्राक्टर प्रो. लोकेश सक्सेना, एन.सी.सी. ऑफिसर डा. दिवाकर पटेल, एन.एस.एस. ऑफिसर डा. चन्द्र सौरभ, प्रो. एम.के.सिन्हा, डा. श्रुति श्रीवास्तव, डा. गीता, डा. पंकज वर्मा, डा. अमित गुप्ता, डा. राम सिंह, डा. निशा गुप्ता, डा. वी.के. दुबे, डॉ. राजन दीक्षित, श्री एम. के. सिंह (पुस्तकालयाध्यक्ष), श्री अरविन्द कुमार सिंह (कार्यालय अधीक्षक) आदि ने भी सम्बोधित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. साधना चतुर्वेदी, विभागाध्यक्ष, अंग्रजी विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुसंगठित संचालन डा. सवितुर प्रकाश गंगवार ने किया। उन्होंने अपने ओजस्वी संचालन से कार्यक्रम को सार्थक एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया।




