लखनऊ के पौश इलाके सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के मुजफ्फरनगर घुसवल गांव में श्मशान की जमीन पर प्रापर्टी डीलरों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे नाराज किसानों और गांव के लोगों ने श्मशान घाट पर समाधियों के पास में पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। मौके पर अंसल कंपनी के खिलाफ मुर्दाबाद बोलते हुए जमकर नारे बाजी भी की है।
लोगों का कहना है कि सरकार की तरफ से भू-माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन राजधानी लखनऊ में ही सरकारी श्मशान घाट की जमीन पर प्रापर्टी डीलरों ने करोड़ो रुपए की जमीन पर अवैध कब्जा बनाया हुआ है। इसके साथ ही वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और जलभराव की समस्या होती है। जलभराव की समस्या होने के कारण सुल्तानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति होती है।
*शेज़ीला की रिपोर्ट*




