सीएसए में देश के 21 राज्यों के होनहार पा रहे कृषि शिक्षा
कंपू5नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के कानपुर परिसर में शैक्षणिक वर्ष 2025 _26 में स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में देश के 21 राज्यों के छात्र कृषि शिक्षा ले रहे हैं।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश 1291, बिहार 75, राजस्थान 74, तेलंगाना 19, मध्य प्रदेश 16, हरियाणा 11, उड़ीसा 11, उत्तराखंड 10, महाराष्ट्र 9, आंध्र प्रदेश 8,मणिपुर 7, छत्तीसगढ़ 6, झारखंड 5, पंजाब 3, तमिलनाडु 3, मेघालय 3, पश्चिम बंगाल 2, असम 2, दिल्ली 1, हिमाचल प्रदेश 1 एवं कर्नाटक से 1 कुल 1558 छात्र अध्यनरत हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 1291 जबकि दूसरे प्रांतों के 267 छात्र कृषि शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि आईसीएआर के अखिल भारतीय कोट के माध्यम से देश भर के मेधावी छात्रों को विश्वविद्यालय में सीट अलॉट होती है डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि यह गर्व की बात है कि वि.वि. में 21 प्रांतों के छात्रों का एक ही परिसर में पढ़ना संस्कृति विविधता और एकता को बढ़ावा देता है उन्होंने कहा कि छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों की मिट्टी,फसलों और कृषि चुनौतियों को समझने का मौका मिलता है। साथ ही विभिन्न पृष्ठभूमि वाले छात्र मिलकर कृषि समस्याओं के लिए बेहतर और व्यावहारिक समाधान खोज सकते हैं।कृषि शिक्षा के साथ-साथ छात्र अलग-अलग राज्यों की भाषा,खान-पान एवं जीवन शैली भी सीखते हैं।
सीएसए में देश के 21 राज्यों के होनहार पा रहे कृषि शिक्षा कंपू5नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी
Leave a comment
Leave a comment




