साकीयाे इंडिया की स्पोर्ट्स बेल्ट ग्रेडिंग वितरण कार्यक्रम संपन्न, दर्जनों खिलाड़ियों को मिली नई बेल्ट और सम्मान

राष्ट्रीय कराटे संस्था साकीयो और आकांक्षा कराटे क्लासेज एंड स्पोर्ट्स एकेडमी कानपुर के तत्वावधान में जरौली फेस 2 स्थित ब्रांच 1 में भव्य स्पोर्ट्स बेल्ट ग्रेडिंग डिस्ट्रिब्यूशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टाइल हेड ऑफ साकीयो इंडिया हेड राज सर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुमन गुप्ता एवं शंकर राजपूत करन सिंह एवं अधिवक्ता राजीव कटियार ने शिरकत की।अतिथियों ने सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं संस्था की फीमेल कोच अन्या पाल और मेल कोच मोहित सिंह ने खिलाड़ियों को नई बेल्ट बांधकर अगली ग्रेड के लिए प्रोन्नत किया। संस्था की डायरेक्टर श्रीमती आकांक्षा मिश्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके अनुशासन व मेहनत की सराहना की। यलो बेल्ट आनंद शिवहरे आयुषी राजपूत शाश्वत तिवारी काशवी जैन आहान गुप्ता ऑरेंज बेल्ट अदिति सचान, परिधि सचान, प्रनाया सिंह, भूमि शुक्ला, स्वस्तिक शुक्ला, एकता तथा ग्रीन बेल्ट अस्मिता शंखवार सौम्या, अभिनव सचान, आरव राठौर, अमृतांश सचान ब्लू बेल्ट जैसवी कटियार, अध्यांश कुमार अर्णव सचान दीपांशु सिंह अभय सिंह, अनय दुबे पर्पल बेल्ट निष्कर्ष पाल, प्रतीक कुमार, अद्विका कटियार किरण सिंह रेड बेल्ट अलीशा सिंह सिमरन वर्मा निहारिका वर्मा ब्राउन बेल्ट अक्सा गौतम, आध्या कटियार, आयुष पाल सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कोचों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।




