कानपुर में रविवार को लगेगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
कानपुर। शहरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रविवार, 26 जुलाई को परेड स्थित आईएमए भवन में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर थे गौर फाउंडेशन एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। इसमें हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान करेंगे।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर शिविर में पहुंचें और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्राप्त करें।




