घर से नाराज होकर निकले किशोर को आरपीएफ ने दिल्ली पुलिस को सौंपा
कानपुर नगर, परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोर अकेले ही अपने घर से निकल गया। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा किशोर को अकेले ट्रेन में सफर करता देख ट्रेन से उतारकर आरपीएफ स्टेशन ले जाया गया, जिसे गुरूवार को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार आरपीएफ को रेल मदद के माध्यम से कोच में अकेले सफर कर रहे एक नाबालिग के सम्बन्ध में सूचना मिली। पुलिस के पास किशोर की फोटो पहले से मौजूद थी। आरपीएम टीम आॅपरेशन नन्हे फरिश्ते के तरह कोच में पंहुची तथा नाबालिग को पोस्ट पर ले आई। पुलिस ने बताया कि किशोर की उम्र 14 वर्ष है और 22 जुलाई से वह अपने घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली के कझांवल इलाके में दर्ज कराई गयी थी। बताया गया कि सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर किशोर के गुरूवार को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि किशोर से पूंछतांछ पर जानकारी मिली कि वह अपने घर वालों से नाराज होकर भागा था, उसके घर वाले उसपर पढाई का दबाव बनाते थे और डांते थे। दिल्ली पुलिस से सारी जानकारी से मेल खाते ही पुलिस को सूचना देकर किशोर को सौंप दिया गया।
घर से नाराज होकर निकले किशोर को आरपीएफ ने दिल्ली पुलिस को सौंपा
Leave a comment
Leave a comment




