जिस बुजुर्ग की थी तलाश, घर में सडी-गली अवस्था में पडी थी उसकी लाश
कानपुर नगर, एक बजुर्ग जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे उसकी लाश उसके अपने ही घर में कई दिनों तक पडी रही लेकिन परिजनों को उसका पता नही चल सका। जब बदबू उठने लगी तो परिजनो और पडोसियों को घटना की जानकारी हुई।
जानकारी के अनुसार रावतपुर के आनन्द नगर में रहने वाले 92 वर्षीय इबक्स गन फैक्ट्री से रिटायर कर्मचारी थे। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में उसका पुत्र अनुराग तथा उसकी बहू प्रगति के अलावा पुत्र दो पोते तथा दो पोती है। एक पोती की शादी हो चुकी है जो अपने ससुराल में रहती है, जबकि एक पोती अलका इसी घर में रहती है। ईबक्श अपने महान के निचले भाग मे रहते थे जहां पांच कमरे है, वहीं बाकी परिवार मकान के ऊपर के खण्ड में रहता है। पुत्र अनुराग ने बताया कि पिता मंगलवार से अचानक गायब हो गये, जिन्हे आस-पास, पडोस तथा रिश्तेदारी में काफी ढूंढा गया लेकिन जब उनका कोर्इ्र पता नही चल सका तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर ढूंढने का प्रयास जारी रहा। वहीं जब परिजनो और मोहल्ले वालो को बदबू महसूस हुई और ज्यादा बढने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब इस बात की जानकारी हुई कि बुजुर्ग का शव घर के अन्दर ही पडा है। ऐसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला लापरवाही का है। सूचना के बाद मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा चुका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जायेगी।
जिस बुजुर्ग की थी तलाश, घर में सडी-गली अवस्था में पडी थी उसकी लाश
Leave a comment
Leave a comment




