लखनऊ एयरपोर्ट: दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2111 में टेकऑफ से पहले टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर “बम है
” लिखा नोट मिलने से हड़कंप मच गया। CISF, BDDS, डॉग स्क्वॉड और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और जांच शुरू की।
जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और सूचना फर्जी साबित हुई। सुरक्षा जांच के बाद फ्लाइट को क्लियर कर दिया गया, लेकिन करीब 3 से 4 घंटे की देरी हुई। यात्री सुरक्षित हैं और इंडिगो ने उन्हें रिफ्रेशमेंट्स उपलब्ध कराए। पुलिस और CISF नोट लिखने वाले की तलाश में जुटी हैं।




