*उन्नाव ब्रेकिंग: युवती अपहरण-हत्या केस में हॉस्पिटल सील, स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी*
*उन्नाव:* युवती को अगवा कर हत्या के मामले में आरोपी देवकान्त के अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।
जांच के दौरान डॉक्टर और ट्रेंड स्टाफ मौजूद न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल को सील कर दिया।
मामले की जांच जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मानकों के खिलाफ चल रहे अस्पतालों पर आगे भी कार्रवाई होगी।
पुलिस ने आरोपी देवकान्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।




