*BSc छात्रा से गैंगरेप, चारों दरिंदे सलाखों के पीछे*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
*बांदा।* उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। देहात कोतवाली इलाके की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा को दोस्ती के नाम पर धोखा मिला। प्रैक्टिकल देकर घर लौट रही छात्रा को सहेली के दोस्तों ने पल्हरी रोड की वीरान पहाड़ी के पास ले जाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।छात्रा सुबह घर से प्रैक्टिकल देने निकली थी। चित्रकूट जाने का प्लान था, मगर देर शाम हो गई। घर न जा पाने पर उसने सहेली के साथ रुकने का फैसला किया। उसे क्या पता था कि जिस पर भरोसा कर रही है, उसी के दोस्त भेड़िये निकलेंगे।
आरोप है कि सहेली के चार दोस्तों ने छात्रा को सुनसान पहाड़ी पर ले जाकर जबरन शराब पिलाई। फिर बारी-बारी से उस मासूम के साथ दरिंदगी की। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पलाश बंसल का पारा चढ़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कई टीमें गठित की गईं। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर चारों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर धर दबोचा। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। गैंगरेप की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर चारों को जेल भेजने की तैयारी है।इस वारदात ने एक बार फिर बांदा में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। दिनदहाड़े कॉलेज जाने वाली बेटियां भी अब सुरक्षित नहीं।




