By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *जाम ने फिर ली एक जान,एंबुलेंस में तड़पते रहे बुजुर्ग फजलगंज से हैलट तक 38 मिनट की जंग हार गए बुजुर्ग*,
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > *जाम ने फिर ली एक जान,एंबुलेंस में तड़पते रहे बुजुर्ग फजलगंज से हैलट तक 38 मिनट की जंग हार गए बुजुर्ग*,
Uncategorized

*जाम ने फिर ली एक जान,एंबुलेंस में तड़पते रहे बुजुर्ग फजलगंज से हैलट तक 38 मिनट की जंग हार गए बुजुर्ग*,

timesandspace
Last updated: 2026/05/14 at 6:41 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

*जाम ने फिर ली एक जान,एंबुलेंस में तड़पते रहे बुजुर्ग फजलगंज से हैलट तक 38 मिनट की जंग हार गए बुजुर्ग*,

अक्षत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*लंदन में बेटे को भेजना पड़ा पिता का डेथ सर्टिफिकेट*

कानपुर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था ने एक बार फिर जिंदगी छीन ली। साकेत नगर सब्जी मंडी निवासी 74 वर्षीय रामचंद्र शुक्ला को बुधवार दोपहर अचानक दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें निजी एंबुलेंस से कार्डियोलॉजी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन फजलगंज, मरियमपुर और हैलट पुल पर लगे भीषण जाम ने उनकी सांसों की रफ्तार रोक दी। एंबुलेंस सायरन बजाती रही, पर सड़क पर पसरे अव्यवस्था के जंगल में रास्ता नहीं मिला। करीब 38 मिनट तक जाम से जूझने के बाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक परिवार की दुनिया उजड़ गई और शहर का ट्रैफिक सिस्टम फिर कटघरे में खड़ा हो गया।दामाद अनिल त्रिपाठी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे रामचंद्र शुक्ला की हालत बिगड़ी थी। 12:29 बजे एंबुलेंस घर से निकली, लेकिन गोविंदपुरी पुल पार करते ही फजलगंज चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार में फंस गई। किसी तरह आगे बढ़े तो मरियमपुर चौराहे पर फिर वही हाल मिला। ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड सिर्फ औपचारिकता निभाते नजर आए, जबकि एंबुलेंस में एक जिंदगी हर पल मौत से लड़ रही थी। लाजपत नगर रोड पर स्कूल के सामने तीसरी बार जाम ने रास्ता रोक लिया। परिजन मदद की गुहार लगाते रहे, मगर सिस्टम की संवेदनहीनता सायरन की आवाज पर भारी पड़ गई। करीब 1:10 बजे कार्डियोलॉजी पहुंचने पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक घटना ने परिवार को भीतर तक तोड़ दिया। लंदन में साफ्टवेयर इंजीनियर बेटे अभिषेक शुक्ला को जब पिता की मौत की खबर मिली तो वह वीडियो कॉल पर बेसुध मां को संभालता रहा। भारत आने के लिए उसे छुट्टी और औपचारिकताओं में पिता का डेथ सर्टिफिकेट तक भेजना पड़ा। गुरुवार सुबह वह दिल्ली पहुंचा, जबकि दूसरा बेटा नोएडा से कानपुर आ रहा है। दोनों बेटों के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार होगा।शहर में जाम के कारण मौत का यह पहला मामला नहीं है। पिछले महीनों में भी कई लोग ट्रैफिक अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुके हैं। कभी मेट्रो निर्माण, कभी वीआईपी मूवमेंट तो कभी अवैध अतिक्रमण और बेतरतीब ट्रैफिक, हर बार वजह बदलती रही, लेकिन मौत का चेहरा वही रहा। सवाल यह है कि आखिर कब तक कानपुर की सड़कों पर एंबुलेंसें जाम में फंसकर दम तोड़ती रहेंगी और जिम्मेदार विभाग सिर्फ सड़क किनारे खड़े होकर औपचारिकता निभाते रहेंगे?

You Might Also Like

थाना सचेंडी क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 14.05.2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि

*परमट के प्राथमिक विद्यालय में सपा-भाजपा भिड़ीं, नेताओं की नारेबाजी और चप्पलबाजी के बीच कोनों में दुबके रहे छात्र*

*पीएम पर टिप्पणी को लेकर कानपुर में गरमाई सियासत,भाजपा महिला मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन*,

सरसैया घाट पर धरना प्रदर्शन करने गए दिव्यांगों के साथ पुलिस की भिड़ंत

घर में खड़ी इलेक्ट्रिक कार में लगी आग कानपुर नगर, रेलबाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई,

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
Uncategorized

थाना सचेंडी क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 14.05.2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि

May 14, 2026
Uncategorized

*परमट के प्राथमिक विद्यालय में सपा-भाजपा भिड़ीं, नेताओं की नारेबाजी और चप्पलबाजी के बीच कोनों में दुबके रहे छात्र*

May 14, 2026
Uncategorized

*पीएम पर टिप्पणी को लेकर कानपुर में गरमाई सियासत,भाजपा महिला मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन*,

May 14, 2026
featured image
Uncategorized

सरसैया घाट पर धरना प्रदर्शन करने गए दिव्यांगों के साथ पुलिस की भिड़ंत

May 14, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • थाना सचेंडी क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 14.05.2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि
  • *परमट के प्राथमिक विद्यालय में सपा-भाजपा भिड़ीं, नेताओं की नारेबाजी और चप्पलबाजी के बीच कोनों में दुबके रहे छात्र*
  • *पीएम पर टिप्पणी को लेकर कानपुर में गरमाई सियासत,भाजपा महिला मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन*,
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?