💁🏻♂️*शाम 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, केंद्रीय एजेंसी या स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग, प्रयागराज के झूसी थाने में दर्ज है पॉक्सो का मुकदमा
➡हरदोई- शातिर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो चोर और एक कांस्टेबल घायल, आरोपी धीरेंद्र सिंह, कमरुद्दीन घायल, आरोपियों पर पहले से दर्जनों मुकदमे, जेवरा, नगदी और लैपटॉप बरामद, बाइक, तमंचा और कारतूस भी मिला, घायल बदमाश, कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती, कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर की घटना
➡मुजफ्फरनगर- पुलिस ने दो नशा तस्कर को पकड़ा, आरोपी नासिर और नायब गिरफ्तार, 3 लाख की 1 किलो अफीम की जब्त, दो आरोपियों को जेल भेजा, बुढाना के विज्ञाना रोड का मामला
➡कुशीनगर- लापता बालक का शव बरामद, 8 वर्षीय अंकुश निषाद था लापता, गांव के पास झाड़ियों में मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी, जटहा क्षेत्र के हिरनही का मामला
➡रायबरेली- अनियंत्रित रोडवेज बस ने महिला को रौंदा, लोगों और पुलिस ने CHC भेजा, घायल महिला जिला अस्पताल रेफर, बस और चालक पुलिस कब्जे में, बछरावां थाना क्षेत्र की घटना
➡कौशांबी- विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को पकड़ा, हैसियत प्रमाण पत्र के नाम पर मांगे थे 10 हजार, लखनऊ विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई, चंपहा बाजार की मिठाई दुकान पर हुई गिरफ्तारी, मंझनपुर तहसील में तैनात है लेखपाल महेंद्र मौर्य, लेखपाल की गिरफ्तारी से तहसील में हड़कंप
➡मेरठ- गैर समुदाय के व्यक्ति की पिटाई, गांव में फेरी करने गया था पीड़ित, मोहित नाम के दबंग ने पीटा, शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं, किठौर क्षेत्र के सादुल्लापुर का मामला
➡झांसी- झांसी से लखनऊ के बीच AC बस सेवा शुरू, UPSRTC ने की एसी बस सेवा की शुरुआत, बस को किया गया आधुनिक सुविधाओं से लैस, झांसी-लखनऊ बस का एसी किराया 757 रुपए, दिन में दो बार मिलेगी यात्रियों को बस सेवा
➡नोएडा- थार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, घटना में 3 लोग गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने थार कब्जे में लिया, जांच शुरू, सेक्टर 49 क्षेत्र के सैक्टर 49 में हादसा
➡कानपुर- राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद, सेंट्रल स्टेशन पर दीमापुर से आई थी, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से बरामदगी, मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश, बिना बिल के लाया गया था माल, व्यापारी फरार, GST की जांच जारी
➡गाजियाबाद- लोनी में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिले, जंगल में बड़ी संख्या में मोरों के शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम, वन विभाग को भी दी गई सूचना, ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के पचायरा का मामला
➡चमोली- नंदादेवी राजजात आयोजन पर बैठक, बैठक में आयोजन की तिथि पर हुआ मंथन, इस साल पहले होगा बड़ीजात का आयोजन, उसके बाद आगे साल होगा राजजात आयोजन, 2027 में राजजात आयोजन होने की संभावना, हर 12 वर्ष में होता है राजजात का आयोजन, कुलसारी काली मंदिर प्रांगण में हुई बैठक
➡प्रतापगढ़- चोरी के शक में युवक की पिटाई, पेड़ से बांधकर युवकों ने पीटा, युवक को पीटने का वीडियो वायरल, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच शुरू, उदयपुर के आमी शंकरपुर का मामला
➡मेरठ- मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों में विवाद, दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप, पीड़ित ने थाने पहुंचकर दी नामजद तहरीर, किठौर के गांव फतेहपुर नारायण की घटना
➡अमेठी- पुलिस कस्टडी से फरार हुआ अभियुक्त, मेडिकल के लिए ले जा रही थी पुलिस, BNS की धारा 170 के तहत था चालान, फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस, जामों थाना क्षेत्र कस्बे का है मामला
➡नोएडा- मिलावटी खाद्य पदार्थो पर एक्शन, खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 13,369 लीटर तेल जब्त किया गया, गुलाब जामुन में मिलावट की थी शिकायत, थाना फेस-2 क्षेत्र के एक फूड यूनिट में हुई, करीब 100 किलो गुलाब जामुन की भी जांच, मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए
➡अयोध्या- निशानेबाज डॉ. डी.आर. भुवन का सम्मान, DIG सोमेन वर्मा ने पदक विजेता का किया सम्मान, वर्ल्ड मास्टर्स शूटिंग में जीता एक पदक, अबू धाबी में आयोजित हुई शूटिंग प्रतियोगिता, भुवन के नाम अब तक कुल 3 अंतरराष्ट्रीय पदक
➡फ़िरोज़ाबाद- शादी समारोह बना युद्ध का अखाड़ा, घराती और बारातियों में जमकर झड़प, घटना का लाइव वीडियो वायरल, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी, टूंडला क्षेत्र के BS मैरिज होम की घटना




