*सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………*
➡लखनऊ- यूपी में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, बीते 24 घंटों की बारिश के बाद तापमान गिरेगा, तापमान में 3-6 डिग्री तक गिरावट की संभावना, आज 22 जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान, 22 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत में येलो अलर्ट, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में भी अलर्ट, पश्चिमी, पूर्वी के 22 जिलों में कोहरा का अलर्ट, लखनऊ में आज दिन का मौसम सामान्य रहेगा
➡लखनऊ- 8 फरवरी को सपा विधानमंडल दल की बैठक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाई बैठक, सुबह 11 बजे सभी विधायकों को बुलाया गया, 9 फरवरी से विधानसभा सत्र की शुरुआत
➡लखनऊ- 9 फरवरी को योगी कैबिनेट की बैठक, सुबह 9:30 बजे लोक भवन में बैठक, कैबिनेट बैठक में बजट पर लगेगी मुहर, अभी तक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी सरकार
➡लखनऊ- कृष्णा नगर में वकील की अगवा कर पिटाई, बाइक टक्कर के बाद अगवा कर पिटाई की, कार सवार दबंगों ने रेलवे ट्रैक किनारे फेंका, 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, सभी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
➡बाराबंकी- बाराबंकी में NIA, ATS और STF की छापेमारी, रामलखन, शेष नारायण को हिरासत में लिया, बदोसराय के खोर एत्महादपुर में बड़ा छापा, कल संयुक्त टीमों ने संदिग्धों के घर मारी रेड, गांव निवासी उमंग को भी लखनऊ से उठाया, तीनों के आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका, संदिग्ध रूप से खातों में बड़ी रकम का भी अंदेशा
➡गाजियाबाद- गाजियाबाद से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, एक साथ 3 नाबालिग बहनों ने किया सुसाइड, सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी, पुलिस खुदकुशी का असल कारण जानने में जुटी, रोजमर्रा के सारे काम एक साथ करती थी तीनों, एक गेम ऐप की आदि हो चुकी थीं तीनों बहनें, 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची ने दी जान, 12 वर्षीय पाखी ने भी बिल्डिंग से छलांग लगाई, भारत सिटी सोसाइटी में रात 2 बजे हुई घटना
➡लखीमपुर- लापता बच्चे का शव बरामद होने का मामला, बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई, निघासन पुलिस ने जानवर का हमला बताया था, जंगली जानवर हमले में मौत होना बताया था, लापता बच्चे की तलाश में लापरवाही की गई, निघासन के पचपेड़ी में बच्चे की हत्या की गई
➡रायबरेली- वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी ट्रेन, पत्थर फेंके जाने के मामले में केस दर्ज, सी-6 कोच पर लगा पत्थर, शीशा टूटा, मधुबन क्रॉसिंग के आसपास की पूछताछ, दरियापुर और रायबरेली के बीच पथराव
➡कुशीनगर- BJP MLA पर वोटरों का नाम कटवाने का आरोप, लिस्ट से 32 लोगों का नाम कटवाने का आरोप, पूर्व मंत्री, सपा नेता राधेश्याम सिंह का आरोप, MLA मोहन वर्मा के आवास पर BLO को बुलाया, बीएलओ को बुलाकर दाखिल की गई आपत्ति, मुस्लिम, यादव वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, हाटा विधानसभा के बूथ 74 और 75 का मामला
➡संभल- बदायूं पुलिस की धमक से मौत का आरोप, मृतक के बेटे को तलाश करने गई थी पुलिस, बदायूं में दर्ज हुआ था लड़की भगाने का केस, पुलिस ने दबिश में की धक्का मुक्की- ग्रामीण, बेहोश होते ही बदायूं पुलिस खिसकी- ग्रामीण, बदायूं पुलिस की अभद्रता से मौत का आरोप, थाना केला देवी क्षेत्र के नारंगपुर का मामला
➡मुजफ्फरनगर- पुरानी रंजिश में युवक पर खूनी हमला, जानलेवा हमले में जमकर चले लाठी डंडे, दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की, घटना गांव में लगे सीसीटीवी मे हुई कैद, पुलिस ने 6 दिन बाद किया मुकदमा दर्ज, थाना छपार क्षेत्र के सिंभालकी की घटना
➡बांदा- स्क्रैप माफिया रवि काना की रिहाई मामला, जेल कर्मियों पर एसपी ने दर्ज कराई है FIR, जेल चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराई एफआईआर, काना के खिलाफ नोएडा CJM कोर्ट से B वारंट, वारंट होने के बाद भी काना की जेल से रिहाई, कोर्ट ने काना को अरेस्ट करने का आदेश दिया, जेलर को ADG कारागार पहले कर चुके हैं सस्पेंड, अब जेल अफसरों, कर्मियों पर लिखी एफआईआर
➡गोरखपुर- स्कूल प्रबंधक, बीजेपी नेता को मारी गई गोली, BJP नेता राधे मोहन सिंह पर बरसाईं गोलियां, 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने झोंका फायर, पीठ पर लगी गोली, बदमाश मौके से फरार हुए, पुलिस ने कई नामजद के खिलाफ किया केस दर्ज, गगहा पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया, गगहा क्षेत्र के कैथवलिया बंधे के पास की वारदात
➡बुलंदशहर- किसानों और एडीओ पंचायत के बीच बहस, ब्लॉक कार्यालय पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, एडीओ की गाड़ी के आगे लेटने लगे किसान, ADO पंचायत पर अभद्र व्यवहार का आरोप, IGRS में गलत रिपोर्ट लगाने पर भी हंगामा, BKU अराजनैतिक ने कार्यालय में दिया धरना, ऊंचागांव ब्लॉक ऑफिस पर हाईवोल्टेज ड्रामा
➡हापुड़- दहेज में महिला से दो लाख रूपये की मांग, वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाने का आरोप, वेश्यावृत्ति कर दहेज लाने का दबाव- महिला, दो माह की गर्भवती होने पर गर्भपात- महिला, पति, ससुराल पक्ष पर थाना सिंभावली में FIR
➡सहारनपुर- नानौता में घने कोहरे के चलते हादसा, अज्ञात वाहन से जा टकराया डम्पर, डम्पर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, केबिन में फंसकर चालक गंभीर घायल, कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला
➡देहरादून- 1 अप्रैल से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी, 5 से 10 प्रतिशत तक महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति के तहत कीमतों में इजाफा, 5000 करोड़ से अधिक राजस्व का लक्ष्य, हर साल कीमत बढ़ाना नीति का हिस्सा, नए वित्तीय वर्ष से लागू होंगी नई दरें
➡देहरादून- कैंची धाम बाईपास को लेकर CM के निर्देश, जून 2026 तक काम पूरा करने के निर्देश, वैली ब्रिज लगाकर बाईपास किया जाएगा चालू, शिप्रा नदी पर पुल अक्टूबर तक होगा तैयार, श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
➡मेरठ- सेंट्रल मार्केट को लेकर SC का एक और आदेश, अनाधिकृत निर्माण को 6 हफ्तों में ध्वस्त करें- SC, 6 हफ्तों में ध्वस्त कर बताए सरकार- सुप्रीम कोर्ट, दिसंबर-24 के आदेश पर अवमानना में घिरा आवास विकास, लैंडयूज बदलकर हुए सभी निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे, अवैध निर्माण बचाने का अब कोई विकल्प नहीं रहा, आवास विकास के अफसर लखनऊ तलब किए गए, सेंट्रल मार्केट में 1500 से ज्यादा अवैध निर्माण हुए, शास्त्रीनगर में दबंगई से बनाया गया सेंट्रल मार्केट




