*वसंत पंचमी के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था सुर ताल संगम का स्थापना दिवस समारोह एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन
*
लखनऊ। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था सुर ताल संगम द्वारा अपने स्थापना दिवस समारोह एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पवन सिंह चौहान (सदस्य विधान परिषद) ने अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की। संस्था की डायरेक्टर एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दूरदर्शन एवं आकाशवाणी कलाकार डॉ. जया श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह समारोह अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भजन संध्या में देवी सरस्वती की वंदना स्तुति सहित भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संगीत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम देखने को मिला। संस्था विगत अनेक वर्षों से कला, संस्कृति और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है।
कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख पदाधिकारी एवं कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर में खूब आनंद बरसाया। अंत में मुख्य अतिथि और डॉ जया श्रीवास्तव ने सभी कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित कर उनके तथा संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की।




