*उन्नाव*
*एसएसपी ने किया रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव स्थित निर्माणाधीन बैरिको का निरीक्षण किया। उन्होंने आर.टी.सी. बैरक, मेस और प्रशिक्षण व्यवस्था का गहन अवलोकन किया और स्वच्छता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों से इनडोर प्रशिक्षण के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्हें प्रशिक्षण के प्रति पूर्ण मनोयोग और अनुशासन के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय उपस्थित रहे।




