कानपुर ट्रैफिक अलर्ट: प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का रोड शो आज, कई इलाकों में बदलेगा रूट
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आज कानपुर आगमन और प्रस्तावित रोड शो के चलते शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाजमऊ से लेकर सीएसजेएम विश्वविद्यालय तक वाहनों का दबाव अधिक रहेगा।
यातायात पुलिस ने बताया कि रोड शो के दौरान जाजमऊ पुल, हरजिंदर नगर चौराहा, लाल बंगला, नरोना चौराहा, बड़ा चौराहा, परेड, लाल इमली, गोल चौराहा, रावतपुर और सीएसजेएम विश्वविद्यालय गेट के आसपास जाम की स्थिति बन सकती है।
मॉल रोड और जीटी रोड से बचने की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे मॉल रोड और जीटी रोड के प्रभावित हिस्सों से गुजरने से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। सड़क किनारे वाहन खड़े न करें और जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।
निर्देशों का पालन करने की अपील
पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने, इमरजेंसी वाहनों को तुरंत रास्ता देने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।




