#मौसम_अपडेट: सीजन का सबसे ताकतवर WD पहुंच रहा उत्तर भारत, कल राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि संभव:
उत्तर भारत में मौसम का मिज़ाज अब पूरी तरह बदलने वाला है। एक बेहद ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है, जो इस सर्दियों का अब तक का सबसे प्रभावी सिस्टम साबित हो सकता है।
कल दोपहर के बाद से इसके असर साफ़ तौर पर दिखने लगेंगे और कल रात तक यह सिस्टम पूरी ताकत के साथ सक्रिय होगा। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में तेज़ हलचल देखने को मिलेगी।
पहाड़ी राज्यों में जहां लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार था, वहां अब जोरदार बर्फबारी के हालात बन रहे हैं। ऊँचे इलाकों में भारी से अति भारी बर्फ गिरने की संभावना है, जिससे पहाड़ एक बार फिर सफेद चादर ओढ़ लेंगे। वहीं निचले और तलहटी क्षेत्रों में तेज़ बारिश के साथ ठंड और सर्द हवाओं का असर बढ़ेगा।
मैदानी इलाकों की बात करें तो कई राज्यों में बारिश के अच्छे संकेत हैं। कहीं हल्की-मध्यम बारिश होगी तो कहीं तेज़ बौछारों और ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। कुल मिलाकर यह सिस्टम न सिर्फ मौसम को सक्रिय करेगा, बल्कि तापमान में गिरावट के साथ सर्दी को भी एक बार फिर तेज़ी से महसूस कराएगा।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे का मौसमपूर्वानुमान:
जम्मू & कश्मीर:
श्रीनगर, बडगाम, बारामुला, कुपवाड़ा, अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां में कल शाम से कई इलाकों में तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी, कुछ जगह भारी बारिश /बर्फबारी भी संभव है। ऊँचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी होगी।
ऊपरी इलाको जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, गिलगित, स्कार्दू, करगिल और द्रास क्षेत्र में भी कल सुबह बाद से कई इलाकों में लगातार ताजा बर्फबारी देखने को मिलेगी।
जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी में इन इलाको।कल शाम को ग़रज़ चमक के साथ में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ एक जगह तेज बौछारें और ओलावृष्टि भी संभव है।
लद्दाख के हिस्सों में इन इलाको में बूंदाबांदी/हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी की गतिविधियां सुबह से ही देखी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश:
लाहौल स्पीति, किन्नौर और ऊँचे पर्वतीय इलाकों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी, इन इलाको के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी शाम से शुरू हो जाएगी।
कुल्लू, मनाली, शिमला ऊपरी क्षेत्र, चंबा ऊपरी हिस्से और कांगड़ा के ऊँचे इलाकों में इन इलाको ग़रज़ चमक के साथ में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ एक जगह तेज बौछारें और ओलावृष्टि भी संभव है। ऊँचाई वाले स्थानों पर ताजा बर्फबारी देखने को मिलेगी।
मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और शिमला निचले इलाकों में इन इलाको में बूंदाबांदी/हल्की बारिश की गतिविधियां देर शाम बाद से देखी जाएगी। छिटपुट जगह तेज बौछारें थोड़े समय के लिए देखी जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी और निचले मैदानी हिस्सों में इन इलाको में मौसम आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।
उत्तराखंड:
राज्य के उत्तरकाशी और चमोली जिले के ऊँचे पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में इन इलाको में बूंदाबांदी/हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी। छिटपुट जगह हल्की बर्फबारी थोड़े समय के लिए देखी जा सकती है।
राज्य के मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में इन इलाको में मौसम आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। कल उत्तराखंड में मौसम हल्का ठंडा बना रहेगा, सिर्फ ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। कल के बाद उत्तराखंड में मॉनसून के बाद हर कोने में बारिश होने जा रही है।
पंजाब:
अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, फरीदकोट और फाजिल्का में कल शाम बाद से मौसम करवट लेगा, इन इलाको में बादलवाही के बीच में पहले हल्की बारिश या बूंदाबांदी की शुरुआत होगी, जो रात होते-होते कई इलाकों में तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ में हल्की से मध्यम बारिश में बदल जाएगी, कुछ जगह तेज बारिश भी संभव है। साथ में कुछ जगह ओलावृष्टि भी देखी जाएगी।
जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर मोहाली में बारिश देर रात बाद पहुंचेगी, इन इलाको ग़रज़ चमक के साथ में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ एक जगह तेज बौछारें और ओलावृष्टि भी संभव है।
हरियाणा:
राज्य में इस ताजा सिस्टम का असर कल देर शाम बाद से शुरू होगा, सबसे पहले राज्य के पश्चिमी जिलों से बादलवाही बढ़ेगी और उसके बाद बूंदाबांदी या हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जैसे पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कल रात को कई इलाकों में शाम बाद या रात से तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ में हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश भी संभव है। साथ में कुछ जगह ओलावृष्टि भी देखी जाएगी।
पश्चिमी हरियाणा में बारिश के बाद सिस्टम मध्य और उत्तर हरियाणा के जिलों जैसे जींद, रोहतक, सोनीपत, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद की तरफ बढ़ेगा, जिसको इन इलाको में आते आते अगले दिन की अलसुबह हो जाएगी।
कल दिन में पूर्वी और उत्तर हरियाणा के पानीपत, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि इन इलाको में मौसम आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। बारिश की कल दिन संभावना नहीं है।
राजस्थान:
राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में इस सिस्टम का असर सबसे पहले शुरू होगा, कल दोपहर बाद से सीमावर्ती इलाकों में बादलवाही बढ़ेगी और कुछ जगह बूंदाबांदी कल की बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी।
कल दोपहर बाद या शाम से जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर और पश्चिमी सीमा से सटे इलाकों में कई इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां होगी, जो रात होते होते तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां में बदल जाएगी, कुछ जगह तेज बारिश भी संभव है। साथ में कुछ जगह ओलावृष्टि भी देखी जाएगी।
हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जोधपुर, बालोतरा के कुछ हिस्सों में इस सिस्टम से रात के समय बूंदाबांदी/हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी। छिटपुट जगह तेज बौछारें थोड़े समय के लिए देखी जा सकती है।
जयपुर, सीकर, अलवर, भरतपुर, कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में इन इलाको में कल दिन में मौसम आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। दिन में कल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कल रात के बाद से पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
उत्तर प्रदेश:
इस सिस्टम का सबसे ज्यादा अगर मैदानी इलाकों में होगा तो वह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिले होंगे। जिसमें इस सिस्टम के कारण तराई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की गतिविधियां होंगी, कुछ जगह अति भारी बारिश भी देखने को मिलेगी।
हालांकि कल इस सिस्टम का असर उत्तर प्रदेश में कुछ खास नहीं होगा, सिर्फ हल्के बादल दिन में छा सकते हैं। देर रात बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हरियाणा से लगते सीमावर्ती इलाकों में इन इलाको में बूंदाबांदी/हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी। छिटपुट जगह तेज बौछारें थोड़े समय के लिए देखी जा सकती है।
मध्य प्रदेश:
कल पूरे मध्य प्रदेश में इन इलाको में मौसम आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। राज्य में कल बारिश की संभावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्के बादल रह सकते हैं लेकिन बारिश की गतिविधि नहीं के बराबर रहेगी।
परसो सुबह के समय उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश की गतिविधियां संभव है।
गुजरात:
गुजरात के कच्छ के हिस्सों में इन इलाको, द्वारका, जामनगर, पोरबंदर और पश्चिमी तटीय सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में इन इलाको में कल शाम बाद या रात को बूंदाबांदी/हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी। छिटपुट जगह तेज बौछारें थोड़े समय के लिए देखी जा सकती है।
शेष राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, आणंद, भरूच, सूरत, वलसाड और दक्षिण गुजरात में इन इलाको में मौसम आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। गुजरात में बारिश सीमित रहेगी और अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क व आरामदायक ठंडा बना रहेगा।
उत्तर भारत में अगले दिन का मौसम पूर्वानुमान:
कल रात के बाद अगले दिन की अलसुबह और दोपहर बाद यह ताजा सिस्टम पुरे शबाब पर आएगा। जिससे सम्पूर्ण पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में बड़े पैमाने पर बारिश और बर्फबारी होगी।
पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में भारी से अति भारी बर्फबारी होगी, कुछ जगह भीषण बर्फबारी भी होगी। पहाड़ों पर यह सिस्टम इस सर्दियों के सीजन का पहला बड़ा सिस्टम होगा, जिससे पहाड़ फिर से सफेद चादर से लकदक हो जाएगी।
जबकि पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों और तलहटी इलाको में भारी बारिश की गतिविधियां होगी। कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है।
मैदानी इलाकों की बात करे तो पूर्वी पंजाब के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी भागों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तराई इलाको में बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।
पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदरूनी इलाको में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश भी देखी जाएगी, जिसके कुछ जगह ओले भी संभव है।
दक्षिणपश्चिमी और मध्य राजस्थान, उत्तर मध्यप्रदेश, अवध और बुंदेलखंड के इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां होगी, कुछ जगह तेज बौछारें भी संभव है।
दक्षिणपूर्वी राजस्थान, मालवा, पूर्वी मध्यप्रदेश, पूर्वांचल के इलाको में बादलवाही छाई रहेगी। बरसात की संभावना नहीं है। छिटपुट इलाको में ही बूंदाबांदी के आसार हैं, सिर्फ वहां जहां बादल कुछ सघन हो जायेगे।
कल की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।




