IAS बनने का झांसा देकर 71 लाख की ठगी, सगाई के बाद युवक फरार
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर।कानपुर में एक युवती के परिवार से IAS बनने का झूठा दावा कर 71 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि नीतीश पांडे नामक युवक ने खुद को भविष्य का IAS अधिकारी बताते हुए युवती से सगाई की और उसके बाद परिवार को यह कहकर भरोसे में लिया कि वह जल्द ही कानपुर का डीएम बनने वाला है।
परिजनों का आरोप है कि युवक ने इंटरव्यू और “प्रक्रिया” के नाम पर पैसे मांगे और भरोसा दिलाया कि डीएम बनने के बाद रिश्वत के पैसों से पूरी रकम लौटा देगा। इस झांसे में आकर परिवार ने अलग-अलग किस्तों में करीब 71 लाख रुपये उसे दे दिए।
आरोप है कि पैसे लेने के बाद नीतीश पांडे फरार हो गया। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि आरोपी युवक धमकी दे रहा है कि उसके पास युवती की निजी तस्वीरें हैं।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




