*सोना-चांदी और शेयर बाजार*
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी पहली बार 10,888 रुपए बढ़कर 3,04,863 रुपए प्रति किलो हो गई। जबकि सोना 2,429 रुपए चढ़कर 1,46,375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस साल 20 दिनों में चांदी 74,443 रुपए और सोना 13,180 रुपए महंगा हो चुका है।
*शेयर बाजार -* सेंसेक्स 1,065 अंक (1.28%) टूटकर 82,180 तथा निफ्टी 353 अंक (1.38%) गिरकर 25,233 पर बंद हुआ।
*बाजार पर दबाव की मुख्य वजह -*
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद, यूरोप के साथ बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव, टैरिफ की धमकी और तीसरी तिमाही में कंपनियों के कमजोर नतीजे माने जा रहे हैं। आईटी, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में तेज बिकवाली देखी गई।
*ग्लोबल मार्केट -* कोरिया का कोस्पी 0.39%, जापान का निक्केई 1.11%, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.29% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.085% गिरा, जबकि अमेरिका में डाउ जोन्स 0.17%, नैस्डेक 0.062% और S&P-500 में 0.064% की गिरावट दर्ज की




