*उन्नाव जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का डीएम और सदर विधायक ने किया शुभारंभ*
ख़बर उन्नाव से है जहां जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिला अस्पताल परिसर में बंद पड़े जन औषधि केंद्र को पुनः शुरू कर दिया गया है। करीब 6 से 7 महीने से बंद यह केंद्र आज दोपहर करीब 3 बजे जिलाधिकारी गौरांग राठी और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर औपचारिक रूप से शुरू किया। शुभारंभ के दौरान अस्पताल स्टाफ, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जन औषधि केंद्र के शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। यह केंद्र बाज़ारों की तुलना में काफी कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराएगा। जिला प्रशासन का मानना है कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनके इलाज का खर्च कम होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र के संचालन से मरीजों को आवश्यक दवाएं अब समय पर और उचित मूल्य में मिल सकेंगी। डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि केंद्र के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और दवाओं की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित की जाए। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जिले के मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र एक बड़ी पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सुचारू रूप से संचालित होगा और लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिलेगा। जन औषधि केंद्र के दोबारा शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों में खुशी देखने को मिली। अब उम्मीद है कि यह केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं में एक मजबूत सहायक सिद्ध होगा।
बाइट – गौरांग राठी जिला अधिकारी उन्नाव
बाइट – पंकज गुप्ता सदर विधायक उन्नाव
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




