सर्विलांस टीम ने जनपद से 201 मोबाइल किये बरामद
नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात ।चोरी और खोये हुए मोबाइल फोन बरामद करने में कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में 201 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत ₹30 लाख 8 हजार 900 रुपए बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देश पर सर्विलांस टीम और थाना साइवर क्राइम तथा साइबर हेल्प लाइन ने CEIR पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक का उपयोग किया।
सर्विलांस टीम प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में टीम ने उन मोबाइलों को ट्रेस किया जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी एक्टिव थे।
पुलिस ने तकनीकी मदद से फोन की लोकेशन निकालकर उन्हें बरामद किया।
बरामद सभी 201 मोबाइलों को वेरिफिकेशन के बाद उनके असली मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अपील की है कि जिन लोगों का मोबाइल खोया है वे थाने में संपर्क कर अपना मोबाइल पहचान कर ले जाएं।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। आगे भी इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा।




