*प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, अचानक से गिरा जर्जर मकान*
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के कुल 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग जिस मकान में रह रहे थे, वह जर्जर हो चुका था और लगातार बारिश होने के कारण मकान जमींदोंज हो गया. जब यह हादसा हुआ, तभी परिवार के 7 लोग एक ही कमरे में सो रहे थे. क्योंकि उस कमरे में ही एसी लगा हुआ था.
मकान का एक हिस्सा गिरते ही 7 लोग मलबे में दब गए. घर गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया. साथ ही पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी. आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक परिवार के 6 लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि एक व्यक्ति हादसे में घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.




