उत्तर प्रदेश सरकार निर्देशन में कानपुर कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देशन में सेंट्रल जोन स्वरूपनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा केवीएम स्कूल की छात्राओं के साथ महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम!
टाइम्स एंड स्पेस
कानपुर ब्यूरो राहुल द्विवेदी
*कानपुर:उत्तर प्रदेश*
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में कानपुर कमिश्नर अखिल कुमार के आदेशनुसार सेंट्रल जोन डीसीपी,एसीपी के आदेशों का पालन करते हुए स्वरूप नगर थाना प्रभारी सूर्यबली के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में बने बालिका स्कूल/कॉलेज जैसे केवीएम विद्यालय की छात्राओं के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजन कर बालिकाओं को जागरूक करते हुए ..!!*
विद्यालय की छात्राओं को हर कठिन परिस्थिति में साहस से सामना करने का हौसला बढ़ाते हुए जिसमें छात्राओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन) फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर-112,108,181,1076,1090, 1098 की जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया!*
मिशन शक्ति अभियान के तहत शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं में उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तृत जानकारी दी*
महिला सब इंस्पेक्टर सुमन ,मोनिका बुंदेला ने विद्यालय की छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में बताते हुए यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध की घटना घटित होती है तो तत्काल साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराये सूचना दर्ज होने के उपरान्त शीघ्र त्वरित कार्यवाही की जायेगी।*




