*गुरु – पूर्णिमा 10 जुलाई 2025, गुरुवार*
आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है। साधारण भाषा में गुरु वह व्यक्ति हैं जो ज्ञान की गंगा बहाते हैं और हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। पूरे भारत में यह पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 10 जुलाई 2025 गुरुवार को मनाया जाएगा।
*🔸गुरु पूर्णिमा महत्व-:*
पौराणिक काल के महान व्यक्तित्व, ब्रह्मसूत्र, महाभारत, श्रीमद्भागवत और अट्ठारह पुराण जैसे अद्भुत साहित्यों की रचना करने वाले महर्षि वेदव्यास जी का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा को हुआ था, और उनका जन्मोत्सव गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।
*🔸गुरु पूर्णिमा मुहूर्त-:*
25 जुलाई 2025 गुरुवार , को सम्पूर्ण दिवस से रात्रि 1 बज कर 48 मिनट तक आषाढ़ पूर्णिमा होने से, पूरे दिन गुरु पूजन का शुभ समय रहेगा।
प्रातः काल सूर्योदय से ही दोपहर 3:56 तक क्रमशः शुभ,रोग, उद्वेग, चल,लाभ, अमृत के शुभ चौघड़िये रहेंगे।




