कानपुर
*कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय के हाथ सहयोगी क्राइम ब्रांच टिम की मदद से मिली अहम सफलता.!*
*एक युवती से रेप का आरोपी 25 हजार के इनामी शातिर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया.!*
*आरोपी हाथरस में छुपकर रह रहा था। पुलिस शातिर इनामिया की लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान वो अपने केस के बारे में जानकारी जुटाने कानपुर पहुंचा।*
*पुलिस को गुप्त सूत्रो मिली जानकारी मिली फिर क्या मौके पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।*
*पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया..!*
*उक्त शातिर युवक पर युवती ने अप्रैल 2025 में पीड़ित युवती ने भार्गव स्टेट सिविल लाइंस निवासी लक्की सिंह उर्फ लक्की ठाकुर उर्फ सत्य प्रकाश सिंह पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार रेप की घटना को अंजाम दिया।*
*प्रभारी कोतवाली जगदीश पाण्डेय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए थे। वहां भी उसने अपने साथ हुई रेप की घटना को कबूल किया था। उसने मजिस्ट्रेट के सामने वहीं बयान दिए थे। जो उसकी तरफ से रिपोर्ट में दर्ज कराया गया था..!*
*हाथरस में अपनी बहन के यहां छुपकर रह रहा था..!*
*इनामिया लकी इंस्पेक्टर कोतवाली के मुताबिक आरोपी शहर छोड़कर हाथरस में बस गया था.*
*वहां पर उसकी बहन रहती है..!*
*इस दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू कोर्ट से हासिल किया था और उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी जारी कर दिया गया*
*पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी लक्की सिंह की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता पुलिस के पास शपथपत्र लेकर पहुंची जिसमें उसने लिखा कि वो मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती। इसपर पुलिस ने उसका शपथपत्र स्वीकार्य नहीं किया। पुलिस ने पीड़िता को जानकारी दी कि चूंकी मामले में मजिस्ट्रेट के बयान दर्ज हो चुके हैं। इस कारण यह शपथपत्र अब कोर्ट में ही देकर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।..!*
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




