वाराणसी
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री लेंगे हिस्सा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज होगी। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में अंतर-राज्यीय समन्वय, क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, महिला-शिशु कल्याण और प्राकृतिक संसाधनों के न्यायपूर्ण बंटवारे जैसे विषयों पर चर्चा होगी। बैठक का उद्देश्य राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ाना और साझा समस्याओं का समाधान ढूंढना रहा। अमित शाह ने केंद्र और राज्यों के बीच मजबूत संवाद की आवश्यकता पर बल देने और समयबद्ध नीतियों के क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया। बैठक में नीति आयोग, गृह मंत्रालय व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वाराणसी में यह बैठक क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है……




