स्लग – उन्नाव में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप – धक्का देकर गिराया या मारपीट की, पुलिस जांच में जुटी
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां अजगैन थाना क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पाकरगांव निवासी अंशुमान (48) के रूप में हुई है। शनिवार शाम को मजदूरी करते समय वह अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी आशा ने बताया कि अंशुमान परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके तीन बच्चे हैं – दो बेटे और एक बेटी। परिजनों का कहना है कि अंशुमान पूरी तरह स्वस्थ थे। वे रोज की तरह शनिवार को भी काम पर गए थे। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि यह मौत प्राकृतिक नहीं है। उनका कहना है कि किसी ने अंशुमान को धक्का दिया या मारपीट की, जिससे उनकी मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दे कि अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक अंशुमान मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। मृतक की पत्नी ने सरकार से आर्थिक मदद और बच्चों के भविष्य के लिए सहायता की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी घटना की गहन जांच की मांग की है। प्रशासन से मांग की गई है कि घटना की सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है और पुलिस द्वारा जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्यवाही तय की जाएगी।
बाइट – सचिन मृतक का लड़का




