डीएम ने की पोषण, महिला-बाल एवं समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा
— योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
ब्यूरो चीफ जालौन — शैलेन्द्र सिंह तोमर
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में पोषण, महिला-बाल विकास, समाज कल्याण, दिव्यांगजन व अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरसी भर्ती, सैम बच्चों को गाय वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, एवं भर्ती प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की।
समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति, पारिवारिक लाभ योजना, सामूहिक विवाह एवं एससी/एसटी उत्पीड़न योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। डीएम ने सभी लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित कर पात्रों को लाभ देने के निर्देश दिए।
महिला कल्याण विभाग की योजनाओं में बाल विवाह रोकथाम, मिशन वात्सल्य, कन्या सुमंगला योजना व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की निरंतर समीक्षा व जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने पर बल दिया गया।
बैठक में सीडीओ, सीएमओ, डीएसडब्ल्यूओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




