*कानपुर बिग ब्रेकिंग*
*डीएम-सीएमओ विवाद में अब बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा भी कूदे*।
*विधायक सांगा ने सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी के भ्रष्टाचार के संबंध में सीएम योगी को लिखी चिट्ठी। फिलहाल सीएमओ साहब अभी 3-1से आगे चल रहे हैं*।
*जहां एक तरफ़ सीएमओ की लचर व्यवस्था और लापरवाही शहर में उजागर है तो वहीं सत्ता पक्ष के कई नेता समर्थन में हैं, शहर में चिकित्सा विभाग की लापरवाही और लचर व्यवस्था पर ईमानदार जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कार्यवाही की गई है और जारी भी है, जिलाधिकारी की इस कार्यवाही से भ्रष्ट चिकित्सको में खौंफ भी है, तो वहीं सत्ता पक्ष के नेताओं ने जनता के साथ न्याय कार्य करने वाले की ही ख़िलाफत कर दी*
*वहीं आम जनमानस का भी कहना है कि क्या अब ईमानदार अधिकारियों की खिलाफत की जायेगी और विभागों में लापरवाही बरतने वालों का पक्षपात किया जाएगा*
*शहर के जिम्मेदार न्याय कर्ता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में अब एक भाजपा विधायक ने भरी हुंकार*
संवादाता मोहम्मद ताशकैन




