कानपुर ब्रेकिंग
आरटीओ और यातायात पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान
यातायात नियमों को दरकार करने वालों पर गिरी गाज.
13 जून को रामादेवी चौराहे पर आरटीओ व यातायात पुलिस के द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान.
जिसमें बिना नंबर के डंपर,ट्रक व अन्य वाणिज्यिक वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई.
टीआई राजेश कुमार मिश्रा व एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में की गई यह कड़ी कार्यवाही.
इस दौरान नियमों का उलंघन करने वाले वाहनों को मौके पर ही रोका गया। और उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान व अन्य दंडात्मक कार्यवाही की गई.
12 जून को 177 रॉन्ग साइड,ट्रिपल सवारी टू व्हीलर 61,एचएसआरपी 12,अन्य 423 यानिकि कुल 673 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई.
इस अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज,कहकशां, आर के वर्मा,यात्रीकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह,दिनेश कुमार,अनिल कुमार व दीपक सिंह का योगदान सराहनीय रहा.
अभियान के दौरान आम जनमानस को यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया.
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




