कानपुर में बड़ा हादसा: गंगा में डूबे दो लोग, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई जान, घाटों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
कानपुर। गंगा नहाने गए पिता और एक अन्य युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह 6 बजे अटल घाट पर हुआ, जब नवाबगंज के परमियापुरवा निवासी विनोद कुमार (45) अपने बेटे अनिकेत और सादू के बेटे वरुण (14) के साथ गंगा स्नान को पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि नहाते समय वरुण गहराई में चला गया और तेज बहाव के चलते डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में विनोद भी गहराई में उतरे, लेकिन दोनों ही तेज धारा की चपेट में आ गए और डूब गए।
घटना के समय घाट पर मौजूद अनिकेत ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही कोहना थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और लगभग साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10:30 बजे दोनों के शव बरामद किए जा सके।
परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शवों को उनके सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
गंगा घाटों पर फिर खड़े हुए सवाल
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल




