गलत इलाज से युवक की मौत, अस्पताल सील
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
कानपुर ।गलत इलाज से युवक की मौत, अस्पताल सील
कानपुर के कल्याणपुर स्थित चंद्रा अस्पताल में इलाज के दौरान 23 वर्षीय अमन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारवालों का आरोप है कि युवक रविवार को आराम से बात कर रहा था, लेकिन अचानक ICU में भर्ती कर दिया गया और फिर उसकी मौत की सूचना दे दी गई।
मृतक के पिता रामदास के मुताबिक, अमन को पेट दर्द होने पर पहले बिल्हौर के एसके अस्पताल ले जाया गया था, जहां से चंद्रा अस्पताल रेफर किया गया। कल्याणपुर स्थित इस निजी अस्पताल में पहले 10 हजार रुपए जमा करवाए गए और फिर 25 हजार की दवाएं मंगा ली गईं।
परिजनों का आरोप है कि बिना जानकारी के अमन को एम्बुलेंस में रखकर भेजा जा रहा था, तभी परिवार ने रोककर सच्चाई जाननी चाही।
चौंकाने वाला खुलासा: जिस ICU में अमन को भर्ती किया गया, वह पहले ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया जा चुका था!
पुलिस ने मौके से अस्पताल के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे अस्पताल को सील कर दिया है।
इंस्पेक्टर कल्याणपुर सुधीर कुमार के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
आजकल हर गली-मोहल्ले में बिना मापदंडों के खुले निजी अस्पताल लोगों की ज़िंदगियों से खुला खिलवाड़ कर रहे हैं। ना डॉक्टरी मान्यता, ना सही इलाज—बस पैसा कमाने की होड़।
अमन जैसे मासूमों की जान इसी लापरवाही की भेंट चढ़ती है।
ज़रूरत है सख्त कार्रवाई की, वरना हर परिवार कभी भी शिकार बन सकता है!




