दुस्साहस की हद! रातों-रात गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पर किया हाथ साफ, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।
ब्यूरो चीफ: शैलेन्द्र सिंह तोमर
उरई (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दबंगों ने रात के अंधेरे में गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चुरा ली। पीड़ित आकाश अहिरवार ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का कहना है कि गांव के ही समरजीत राठौर, इन्द्रजीत राठौर और बुद्ध सिंह से करीब एक माह पूर्व झगड़ा हुआ था। उस समय आरोपियों ने धमकी दी थी कि “तुम्हारे पिता ने हमसे ₹40,000 उधार लिए थे, अब वो पैसा तुम लोगों को चुकाना होगा, नहीं तो गांव में नहीं रहने देंगे और जान से मार देंगे।”
उसके बाद गांव में आपसी समझौता हो गया था, लेकिन आरोपी रंजिश मानते रहे। इसी रंजिश के चलते 28 मई 2025 की रात लगभग 2 बजे, पीड़ित के घर के पास मानवेन्द्र यादव की बगिया में खड़ी ट्रॉली, जिसमें 33 क्विंटल गेहूं (कीमत लगभग ₹87,500) भरा था, को आरोपियों ने अपने ट्रैक्टर से जोड़कर चोरी कर लिया।
रात में घर के बाहर सो रहे दो ग्रामीणों—नितेन्द्र कुमार यादव और वसन्त कुमार यादव—ने ट्रॉली को ले जाते हुए देखा और पूरी घटना पीड़ित को बताई।
अब पीड़ित दर-दर भटक रहा है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।
📢 क्या गांव में अब आम आदमी की संपत्ति भी सुरक्षित नहीं रही?
📍 पुलिस कब उठाएगी सख्त कदम




