शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय में शर्मा गुट देगा धरना
कानपुर नगर, शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगे काफी समय से पूरी नहीं की जा रही है और ना ही उनकी मांगों का कोई विभाग द्वारा निस्तारण किया जा रहा है। इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय चुन्नीगंज में आज शर्मा गुट द्वारा धरना दिया जाएगा।
आज होने वाले धरने के संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, शर्मा गुटके जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया की माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा डीआईओएस कार्यालय में काफी समय से शिक्षकों की लंबित मांगे हैं, जिनका निस्तारण अभी तक नहीं किया गया है। शिक्षकों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर शर्मा गुट द्वारा डीआईओएस कार्यालय चुन्नीगंज में आज एक जिला स्तरीय धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया की माध्यम से काफी समय से लंबी शिक्षकों की मांगो को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
हरिओम की रिपोर्ट




