मौनी अमावस्या पर गोमती में लगाई डुबकी , दिया दान
जौनपुर(आरएनएस )। मौनी अमावस्या पर बुधवार को को आदि गंगा गोमती के घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान आदि करके पुरोहितों को दान किया। स्नान के पर्व को लेकर गोमती नदी के हनुमान घाट, सूरज घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। जबकि मौनी अमावस्या को लेकर एक दिन पहले से घाटों की साफ सफाई करा दी गई थी। मां शीतला धाम चैकिया और मां मैहर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ रही। मौनी अमावस्या पर्व के चलते सुबह ही मं दिरों के पट खोल दिए गए थे। देर शाम तक लोग मंदिरों में दर्शन पूजन करते रहे। उधर मौनी अमावस्या को लेकर गोमती में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। पुरोहितों को दान पुण्य ही किया। ज्ञात हो कि मौनी अमावस्या के दिन नदियों व सरोवरों में देवताओं का निवास होता है। इसी कारण मौनी अमावस्या के दिन नदियों में स्नान और दान को खास महत्व दिया जाता है। माघ महीने को पुण्य का महीना माना जाता है। इस महीने में दान.धर्म और पूजा.अर्चना का अलग ही महत्व होता है। इस बार मौनी अमावस्या सोमवार को पड़ने के कारण इसका महत्व और बढ़ गया है। मौनी अमावस्या पर दान का बहुत ही महत्व होता है।
मौनी अमावस्या पर गोमती में लगाई डुबकी ,
Leave a comment
Leave a comment




