31 जनवरी से बारिश की संभवना है इसके बाद ठंड और बढ़ेगी।
यूपी के मौसम में उलटफेर जारी है। आज फिर से 19 जिलों में कोहरा छाया हुआ। अयोध्या-मुरादाबाद में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। 20-30 किलोमीटर की स्पीड से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है।
रविवार की बात करें तो गोरखपुर में खराब मौसम के चलते 4 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। 3 फ्लाइटें देरी से आईं। अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
वाराणसी सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड गई नहीं है। 31 जनवरी से बारिश की संभवना है। इसके बाद ठंड और बढ़ेगी।
ब्यूरो प्रयागराज
अंशुमली सिन्हा की रिपोर्ट




