💁🏻♂️*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ: संदिग्ध हालत में युवक और युवती के शव मिले हैं। दोनों के शव एक ही पंखे से लटकते मिले। दोनों किराए के मकान में रहते थे। 21 वर्षीय अनिकेत उर्फ रानू और 18 वर्षीय अंजलि का शव मिला है। अनिकेत और अंजलि के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन विरोध में थे। मामला थाना पीजीआई के तेलीबाग इलाके का है।
➡मुजफ्फरनगर: जाति और धर्म पर टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जौला निवासी तारीफ को पकड़ा है। आरोपी ने आगे गलती न करने की माफी मांगी है। पुलिस ने तारीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी तालिब को जेल भेज दिया है। मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है।
➡बलिया: शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने धावा बोल दिया। लाठी-डंडे और झाड़ू लेकर सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने दुकान के दरवाजों और खिड़कियों पर डंडे बरसाए। अधिकारियों ने आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया। मामला मनियर क्षेत्र के घोघा चट्टी का है।
➡आगरा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने AI और सोशल मीडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि AI, सोशल मीडिया आज की आवश्यकता है। आज की दुनिया में हम इससे मुंह नहीं मोड़ सकते। इसे अपने देश के लिए उपयोगी बनाइए। सीएम योगी ने अच्छा कंटेंट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि फेक अकाउंट के बारे में लोगों को बताएं, देश आपका गुणगान करेगा।
➡प्रयागराज: पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। युवक को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। कार सवार दबंगों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला नैनी के खान चौराहे का है।
➡मेरठ: जगन्नाथ रथयात्रा में करंट से मौत मामले में आयोजक अतुल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। अतुल शर्मा के खिलाफ परीक्षितगढ़ में केस दर्ज किया गया है। हादसे के दो दिन बाद आयोजक पर कार्रवाई हुई है। इलाके के चौकी इंचार्ज राजकुमार को सस्पेंड किया गया है। बिजली विभाग के अफसरों पर अभी मुकदमा नहीं हुआ है। आरोप है कि बिजली अफसरों ने रूट देखे बिना NOC जारी कर दी थी। रथयात्रा में HT लाइन से करंट फैलने से मौत हुई थी।
➡वाराणसी: दालमंडी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई का विरोध करने पर VDA ने दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। 5 नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी है। दालमंडी की सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। चौड़ीकरण की जद में 181 भवन और 6 मस्जिद हैं। अब तक कुल 175 भवनों पर कार्रवाई हो चुकी है।
➡बांदा: रेप का प्रयास करने वालों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। एजाज के हाथ में काटकर युवती भागी थी। आरोपी एजाज पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। साथी नरेश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। नरेश को पकड़ने में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। SOG और शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। मुठभेड़ शहर कोतवाली के पथरिया खदान के पास हुई।
➡प्रतापगढ़: ई-रिक्शा से जा रहे दंपति के साथ मारपीट की गई। दो बाइक सवार दबंगों ने चालक को पीटा। चालक की पत्नी से अभद्रता का आरोप है। दंपति ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की है। मामला नगर कोतवाली के देवकली इलाके का है।
➡मुंबई: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर नजर आए। शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने सार्वजनिक रैली में एक-दूसरे का अभिवादन किया। दोनों नेताओं ने समर्थकों का अभिवादन किया। शिवसेना (यूबीटी) और मनसे कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। शिवाजी पार्क में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। मंच से दोनों नेताओं ने हाथ हिलाकर स्वागत किया।
➡दिल्ली: CJP प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट से लाठीचार्ज और आंसू गैस पर FIR की मांग की गई है। CCTV, बॉडी कैमरा और ड्रोन फुटेज सुरक्षित रखने की अपील की गई है। मोबाइल से बनाए गए वीडियो, वायरलेस रिकॉर्ड और कॉल लॉग सुरक्षित रखने की मांग की गई है।
➡लखनऊ: 2 गुमशुदा बहनों के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। 2 अज्ञात युवकों पर अगवा करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है।
➡कुशीनगर: जालसाजी की घटना का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। करीब 35 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं। 2 जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। 20 हजार रुपये कैश और नेपाली करेंसी भी बरामद हुई है। पिता-पुत्र मिलकर जालसाजी करते थे। मोहन वर्मा और राज वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों 200 लोगों के जेवर लेकर फरार हुए थे। कार्रवाई तुर्कपट्टी थाना पुलिस ने की है।
➡लखनऊ: जौहर विवि को गिराने के फैसले का पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विरोध किया है। उन्होंने 27 जुलाई को हजरतगंज में विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया है। अपनी जनता पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन यूपी सरकार के फैसले के विरोध में होगा।
➡बदायूं: डंपर की स्टेरिंग फेल होने से हादसा हुआ है। मिट्टी से भरा डंपर खंती में पलट गया। लोगों ने घायल चालक को बाहर निकाला। चालक को बिल्सी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के नरैनी चौराहा का है।
➡दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर दुख जताया है। खरगे ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। यह कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। खरगे ने शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
➡गोरखपुर: किराए के कमरे में चल रहे हुक्काबार पर कार्रवाई की गई है। लाइब्रेरी के लिए कमरा लेकर हुक्काबार चलाया जा रहा था। पुलिस छापे में 7 युवक हुक्का पीते मिले। सभी युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। संचालक आर्यन साहनी को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 3 हुक्के, 23 फ्लेवरयुक्त तंबाकू, कोल, 55 डिस्पोजल हुक्का माउथ टिप्स और कैश बरामद हुआ है। कार्रवाई बड़हलगंज क्षेत्र के कस्बे में हुई।
➡बरेली: गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में गोली चली। कई राउंड फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई। CO, इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। आरोपियों की तलाश में CO ने कांबिंग कराई। जितेंद्र और ओमेंद्र ने ओमवीर के घर पर फायरिंग की। ओमवीर ने भी घर की छत से फायरिंग की। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी की है।
➡दिल्ली: पूर्वी जिला AATS ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्कर आनंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 कार्टन अवैध शराब और कार जब्त की गई है। शराब की खेप हरियाणा से दिल्ली लाई जा रही थी।
➡मैनपुरी: BSF जवान ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पति संजेश का पत्नी नीतू से विवाद चल रहा था। आरोप है कि संजेश ने फावड़े से निर्मम हत्या की। आरोपी जवान छुट्टी पर घर आया था। करहल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने हत्यारे पति संजेश को गिरफ्तार किया है। मामला थाना करहल क्षेत्र के ग्राम देवजीत का है।
➡लखनऊ: बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। ज्वैलरी समेत 2 लाख रुपये कैश चोरी कर लिया गया। चोरी की घटना CCTV में कैद हुई है लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने मामले में अब तक FIR नहीं लिखी है। मामला सैरपुर थाना क्षेत्र के न्याय विहार का है।




