*रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी, 15 से अधिक घायल*
बदायूं के दातागंज से अयोध्या के लिए रवाना हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बस शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 15 से अधिक कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट