कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या
— बीच सड़क पेशाब करने से रोकना पड़ा भारी,
कानपुर नगर, काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीच सड़क पेशाब करने से मना करना एक कारोबारी को जानलेवा साबित हुआ। विरोध करने पर आरोपियों ने कारोबारी अमित कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अमित की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची काकादेव पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचने से इलाके में सनसनी फैल गई।




