💁🏻♂️*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*1* पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। उस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन करेंगे।
*2* दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला, अब तक 7 मौतें; बेसमेंट में तोड़फोड़ से गिरी थी 5 मंजिला बिल्डिंग
*3* छात्र बोले- 10 मिनट पहले निकले, नहीं तो दबे होते, बिल्डिंग से दरकने की आवाजें आ रही थीं; दिल्ली हादसे में कई जान जन्माष्टमी की छुट्टी से बचीं
*4* पकड़ा गया हरिराम बंसल दिल्ली इमारत हादसे के मालिक को पुलिस ने भिवाड़ी से दबोचा, हादसे के बाद फरार था मकान मालिक
*5* सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
*6* 36 हजार फीट पर कम हुआ प्लेन का तेल, 1 इंजन पर कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग; एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट अबूधाबी जा रही थी
*7* आसमान में और ताकतवर होगी IAF, 300 किमी रेंज वाली रूसी RVV-BD मिसाइल से लैस होगा Su-30MKI
*8* ‘डॉक्टरों से मारपीट करने वाले नेताओं को हिरासत में लो’, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की घटना पर जताई नाराजगी,यह टिप्पणी महाराष्ट्र के पालघर जिले के अस्पताल में शिवसेना नेताओं द्वारा डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट के एक दिन बाद आई है
*9* दावा-ठाकरे गुट के 14 विधायक एकनाथ के संपर्क में, शिंदे के MLA बोले-जल्द होगा ऑपरेशन टाइगर-4; उद्धव के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए थे
*10* जालना में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे के विरोध-प्रदर्शन स्थल के पास जवाबी भूख हड़ताल शुरू करने वाले चार ओबीसी एक्टिविस्टों को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर की।
*11* CM विजय बोले-महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा, मेरी जीत के पीछे महिलाएं हीं; उदयनिधि स्टालिन ने एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
*12* एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें, अस्पतालों में 112 मरीज भर्ती; लाइसेंसी ठेकेदारों समेत 30 नामजद आरोपी, 10 गिरफ्तार
*13* संजय के. अग्रवाल बने राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें चीफ जस्टिस; राज्यपाल बागड़े ने दिलाई शपथ
*14* वैश्विक कमजोर संकेतों के कारण सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,52,358 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,36,985 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। अमेरिका के मजबूत रोजगार के आंकड़ों और डॉलर इंडेक्स में मजबूती को गिरावट का मुख्य कारण बताया गया।
*15* मारुति की कारें ₹20,000 तक महंगी होंगी, सितंबर से चुनिंदा मॉडल्स पर लागू होंगी नई कीमतें; मई के बाद कंपनी ने तीसरी बार बढ़ाए दाम
*16* गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर




