जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने घाटमपुर तहसील क्षेत्र के हिरनी गांव में मकान गिरने से हुए दुखद हादसे में घायल काजल का हालचाल जाना। इस दुर्भाग्यजनक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। हादसे में घायल काजल का नौबस्ता स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है।




