💁🏻♂️*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*27- अगस्त – गुरुवार*
*1* नेपाल में बाढ़ से तबाही, 150 की मौत, 1000 लापता, पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे
*2* नेपाल की बाढ़ से गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ा, बैराज के 36 गेट खोले गए, मोतिहारी-गोपालगंज समेत बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट
*3* ‘हर हाल में मिले एक-एक भारतीय’, नेपाल त्रासदी पर राष्ट्रपति से लेकर गृहमंत्री तक चिंतित, विपक्ष ने उठाई आपात रेस्क्यू की मांग
*4* भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ तो भावुक हुए नेपाली प्रधानमंत्री, PM मोदी का जताया आभार;
*5* भारत के बाद चीन-अमेरिका भी आया आगे, बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने भी किया मदद का एलान
*6* मोदी मंत्रिमंडल में नए और युवा चेहरों को जगह देने की तैयारी चल रही है। साथ ही ज्यादा महिलाओं को भी मौका मिल सकता है। 70 साल से ज्यादा उम्र वाले कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, क्या इस बार कैबिनेट का चेहरा पूरी तरह बदलेगा?
*7* 50 से कम उम्र के मंत्रियों की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत की जा सकती है। प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया के दौरे से 2 सितंबर को लौटने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार योजना को अंतिम रूप देंगे। सूत्र के मुताबिक, संभावित विस्तार में मुख्य रूप से नए सहयोगियों, युवाओं-महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, चुनावी राज्यों के समीकरण साधने पर मंथन हो रहा है।
*8* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस से दो दिन पहले 27 अगस्त को देशभर के 1500 से अधिक स्थानों पर मौजूद खिलाड़ियों और युवाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ’ का हिस्सा होगा, जिसे खेल मंत्रालय की प्रमुख पहल बताया गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
*9* आपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान के हालिया बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि साक्षात्कारों में दिए जा रहे बयानों के जरिए केवल सुर्खियां बटोरी जा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि 1999 की कारगिल समीक्षा समिति की तरह आपरेशन सिंदूर की भी एक निष्पक्ष और व्यापक सरकारी जांच कराई जाए और रिपोर्ट संसद में रखी जाए।
*10* भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 सूत्रीय सहमति; LAC पर तनाव रोकने के लिए नई हॉटलाइन, 2027 में भारत में होगी अगली बैठक
*11* पीयूष गोयल बोले- निवेश नहीं, व्यापार घाटे के आंकड़ों से होगी जापान-भारत संबंधों की अगली परीक्ष
*12* मराठी नहीं आने पर ऑटो चालकों का लाइसेंस रद्द ना करें, फडणवीस को केंद्रीय मंत्री गिरिराज की चिट्ठी
*13* महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री आशीष उइके ने बुधवार रात कहा कि पुणे के आदिवासी छात्रावास में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ उनकी बैठक सकारात्मक रही। उन्होंने भरोसा दिया कि छात्रों की कई मांगें मानी जाएंगी। हालांकि, छात्रों के एक प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
*14* LPG सिलेंडर के लिए e-KYC 31 अगस्त तक करा सकेंगे, आधार वेरिफिकेशन की डेडलाइन दूसरी बार बढ़ी; सब्सिडी भी बंद हो सकती है,
*15* बच्चे रात में नहीं चला पाएंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम, डेली लिमिट और नाइटटाइम ब्लॉक फीचर लाना होगा, अमेरिकी कोर्ट में मेटा पर ₹1.59 लाख करोड़ का जुर्माना
*16* आखिरी दिन रोमांचक होगा कोलंबो टेस्ट, श्रीलंका 16 रन से आगे; भारतीय टीम की नजर चार विकेट पर




