*Breaking News kanpur
*बिना ड्राइविंग लाइसेंस के युवती चला रही थी कार, अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई,*
*बैर्री गांव बिठूर रोड पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा भिड़ी*
*कल्याणपुर थाना अंतर्गत नवशील धाम चौकी क्षेत्र के बैरी गांव स्थित बिठूर रोड पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।*
*दयानंद विहार से नवशील धाम की ओर जा रही एक कार, जिसे एक युवती चला रही थी, सड़क पार करने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।*
*हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही युवती के परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था।*
*स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन उस समय संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना नहीं दी गई और न ही सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था की गई।*
*क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना संभावित इस स्थान पर आवश्यक यातायात सुरक्षा उपाय, संकेतक एवं अन्य व्यवस्थाएं तत्काल कराई जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।*
संवादाता *मो ताशकैन*




