मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी और सऊदी अरब की सेनाओं ने मिलकर इराक में जबरदस्त बमबारी की. दोनों देशों के लड़ाकू विमानों ने पूर्वी इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के कई हथियारों और लॉजिस्टिक्स ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह संयुक्त कार्रवाई ईरान के हमले के जवाब में की गई है.




