*लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़*
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) नानकदीन भुर्जी की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके छोटे भाई ने बलिया के बेल्थरा रोड विधायक हंसूराम के केयरटेकर मुहम्मद आरिफ पर हत्या का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच और मौके से मिले साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले में दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। दरअसल, नानकदीन भुर्जी की 28 जुलाई, मंगलवार को दारुलशफा स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।भाई ने लगाया हत्या का आरोप
घटना के बाद मृतक के छोटे भाई प्रदीप कुमार गुप्ता ने हजरतगंज पुलिस को तहरीर देकर विधायक हंसूराम के केयरटेकर मुहम्मद आरिफ पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक, नानकदीन भुर्जी का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
संवादाता सहज़ीला




