कानपुर ब्रेकिंग
थाना कोहना क्षेत्र स्थित रानी घाट चौकी से करीब 500 मीटर पीछे नाले में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी…
रामेश्वर मंदिर के पास खेल रहे युवकों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी…
सूचना मिलते ही कोहना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम की मौजूदगी में शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा…
फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है..
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवती का शव नाले तक कैसे पहुंचा क्या हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया…
या घटना इसी इलाके में हुई इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच में जुटी…
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा…
संवाददाता मो ताशकैन




