छात्रों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। केवल आपातकालीन मामलों में ही छुट्टी मिलेगी। उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।




