*दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में उन्नाव में सपा का प्रदर्शन,*

उन्नाव। दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और बाद में एहतियातन हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध जताया।
सपा नेताओं का कहना था कि जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया, जिसके विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्नाव में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
स्थिति को देखते हुए डीएम कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग पर रोक दिया। कुछ देर तक नारेबाजी के बाद पुलिस ने प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर पुलिस लाइन भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान कहीं से भी हिंसा या तोड़फोड़ की सूचना नहीं मिली और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*